Top News

एक ही मंच पर तीन पीढ़ियों का सैन्य गौरव: आर्मी चीफ ने पहले पिता को किया सैल्यूट, फिर छोटे भाई से ली सलामी

 

नई दिल्ली | बौद्धिक प्रतिकार

भारतीय सेना के नए प्रमुख जनरल धीरज सेठ के गार्ड ऑफ ऑनर समारोह में एक ऐसा भावुक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जिसने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। गार्ड ऑफ ऑनर स्वीकार करने के बाद जनरल सेठ सबसे पहले अपने पिता, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल के.एम. सेठ के पास पहुंचे और उन्हें सैल्यूट कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने अपने छोटे भाई रियर एडमिरल रविनीश सेठ की औपचारिक सलामी भी ली।


यह दुर्लभ क्षण इसलिए भी खास रहा क्योंकि एक ही परिवार के सदस्य भारतीय सेना और नौसेना में इतने ऊंचे पदों पर पहुंचकर राष्ट्र सेवा का गौरव बढ़ा रहे हैं। समारोह में मौजूद अधिकारियों और जवानों ने इस दृश्य का तालियों से स्वागत किया।

जनरल धीरज सेठ का यह कदम केवल सैन्य परंपराओं का पालन नहीं था, बल्कि भारतीय संस्कृति में गुरु और माता-पिता के सम्मान की भावना का भी सशक्त संदेश था। वहीं भाई के साथ सैन्य अनुशासन के तहत हुई औपचारिक सलामी ने समारोह को और भी यादगार बना दिया।

यह दृश्य सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे "कर्तव्य, संस्कार और सैन्य परंपरा का अद्भुत संगम" बताते हुए भारतीय सशस्त्र बलों की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक मान रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post