Top News

सुप्रीम कोर्ट में पुराने मामलों की होगी 'सुपरफास्ट' सुनवाई, 800 लंबित केसों के निपटारे की तैयारी

 

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में वर्षों से लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए मुख्य न्यायाधीश ने नई व्यवस्था लागू की है। नए रोस्टर के तहत चार विशेष पीठों का गठन किया गया है, जो पुराने मामलों की सुनवाई पर विशेष ध्यान देंगी।


नई व्यवस्था के अनुसार, ये चारों विशेष पीठें प्रत्येक सप्ताह तीन कार्यदिवस केवल पुराने लंबित मामलों की सुनवाई करेंगी। इस दौरान उन्हें नियमित मामलों के बोझ से अलग रखा जाएगा, ताकि लंबित प्रकरणो का तेजी से निपटारा किया जा सके।

सुप्रीम कोर्ट के सूत्रों के अनुसार, इस पहल के तहत शुरुआती चरण में करीब 800 पुराने मामलों की सुनवाई प्राथमिकता के आधार पर की जाएगी। उद्देश्य वर्षों से लंबित मुकदमों का जल्द समाधान कर न्यायिक प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाना है।

न्यायपालिका का मानना है कि विशेष पीठों की व्यवस्था से लंबित मामलों का बोझ कम होगा, पक्षकारों को शीघ्र न्याय मिलेगा और सर्वोच्च न्यायालय की कार्यप्रणाली अधिक सुचारु एवं प्रभावी बनेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post