Top News

वियतनाम नाव हादसा: 15 भारतीयों के शव आज रात मुंबई पहुंचेंगे

 


नई दिल्ली। वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास हुए दर्दनाक स्पीडबोट हादसे में जान गंवाने वाले 15 भारतीय पर्यटकों के शव सोमवार रात भारत लाए जाएंगे। भारतीय दूतावास के अनुसार, शव वियतनाम एयरलाइंस की उड़ान वीएन-979 से हो ची मिन्ह सिटी से मुंबई पहुंचेंगे।


हादसे में कुल 17 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया था। इनमें से 16 भारतीय स्वदेश लौट रहे हैं, जबकि एक घायल का इलाज अभी भी वियतनाम के अस्पताल में चल रहा है।

भारतीय दूतावास स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय कर शवों को भारत भेजने की प्रक्रिया पूरी कर रहा है। मुंबई पहुंचने के बाद आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

फू क्वोक द्वीप के पास हुई इस दुर्घटना ने भारतीय पर्यटकों के परिवारों को गहरे शोक में डाल दिया है। भारत सरकार और वियतनाम में स्थित भारतीय दूतावास लगातार राहत एवं सहायता कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post