Top News

असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, अब तक 68 लोगों की मौत; 5 जिलों में 5.24 लाख लोग प्रभावित

 


गुवाहाटी। असम में बाढ़ की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। लगातार बारिश और नदियों के उफान के कारण राज्य में अब तक 68 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 5 जिलों में करीब 5.24 लाख लोग अभी भी बाढ़ से प्रभावित हैं।



राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, चराईदेव जिला सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में शामिल है। बाढ़ के कारण हजारों परिवारों को अपने घर छोड़ने पड़े हैं और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कई गांवों का संपर्क मुख्य मार्गों से टूट गया है तथा कृषि भूमि और बुनियादी ढांचे को भी भारी नुकसान पहुंचा है।


प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए हैं। प्रभावित लोगों की सहायता के लिए 354 राहत शिविर संचालित किए जा रहे हैं, जहां 37,724 से अधिक विस्थापित लोगों को आश्रय, भोजन, पेयजल और आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।


राज्य सरकार, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और अन्य एजेंसियां राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। प्रशासन ने लोगों से नदी किनारे और जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचने तथा स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post