Top News

40 हजार करोड़ की संपत्ति पर सिंधिया राजपरिवार का 'महा-समझौता' आज, अदालत में ऑनलाइन होगी औपचारिक प्रक्रिया

 

ग्वालियर के सिंधिया राजपरिवार की करीब 40 हजार करोड़ रुपये मूल्य की पैतृक संपत्ति से जुड़े बहुचर्चित पारिवारिक विवाद में आज महत्वपूर्ण घटनाक्रम होने जा रहा है। केंद्रीय मंत्री तथा उनकी तीनों बुआ— , और ऊषा राजे— के बीच संपत्ति बंटवारे को लेकर हुए आपसी समझौते की औपचारिक प्रक्रिया आज न्यायालय में पूरी की जाएगी।


बताया जा रहा है कि सभी पक्षकार ऑनलाइन माध्यम से अदालत के समक्ष उपस्थित होंगे। लंबे समय से चल रहे इस पारिवारिक विवाद को आपसी सहमति से समाप्त करने की दिशा में यह अहम कदम माना जा रहा है। समझौते के बाद संपत्ति के बंटवारे और उससे जुड़े अधिकारों को लेकर वर्षों से चली आ रही कानूनी प्रक्रिया समाप्त होने की संभावना है।

यह मामला देश के सबसे चर्चित पारिवारिक संपत्ति विवादों में शामिल रहा है और आज होने वाली न्यायिक कार्यवाही पर राजनीतिक तथा सामाजिक हलकों की भी नजर बनी हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post