Top News

आलीराजपुर को ₹340 करोड़ से अधिक की विकास सौगात: मुख्यमंत्री आज करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन, बलराम कृषि महोत्सव में भी होंगे शामिल

 


आलीराजपुर। बौद्धिक प्रतिकार।


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज आदिवासी बहुल आलीराजपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जिले को 340 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करने के साथ बलराम कृषि महोत्सव में भी शामिल होंगे।



सरकार के अनुसार इन परियोजनाओं में सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, ग्रामीण अधोसंरचना और अन्य जनकल्याणकारी कार्य शामिल हैं। इनका उद्देश्य जिले में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना और आदिवासी क्षेत्रों के विकास को गति देना है।


बलराम कृषि महोत्सव में मुख्यमंत्री किसानों से संवाद करेंगे तथा कृषि से जुड़ी विभिन्न योजनाओं, आधुनिक खेती, प्राकृतिक कृषि, उन्नत बीज, सिंचाई और कृषि यंत्रीकरण पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे। कार्यक्रम में हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभ वितरण किए जाने की भी संभावना है।

बौद्धिक प्रतिकार का सवाल


घोषणाएं और भूमिपूजन अक्सर होते रहे हैं, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि इन ₹340 करोड़ की परियोजनाओं का काम तय समय में और तय गुणवत्ता के साथ पूरा होगा या नहीं? विकास की वास्तविक सफलता शिलान्यास से नहीं, बल्कि समय पर जनता को मिलने वाले लाभ से तय होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post