धनबाद कोयला घोटाला: ईडी की बड़ी कार्रवाई, 31 ठिकानों पर छापे, ₹1.02 करोड़ नकद जब्त



झारखंड के धनबाद में अवैध कोयला खनन और तस्करी से जुड़े कथित नेटवर्क पर ने बड़ी कार्रवाई की है। धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रांची जोन की टीम ने 31 ठिकानों पर छापेमारी कर ₹1.02 करोड़ नकद जब्त किए हैं। साथ ही करीब ₹160 करोड़ के म्यूचुअल फंड निवेश को फ्रीज किया गया है। ईडी के अनुसार, यह कार्रवाई अनिल गोयल, एलबी सिंह, हरेंद्र चौहान और उनके सहयोगियों से जुड़े मामले में की गई। जांच के दौरान गणेश यादव, पप्पू मंडल, रोहित यादव, माधो सिंह सहित कई लोगों और उनसे संबंधित कंपनियों के परिसरों की भी तलाशी ली गई।

जांच एजेंसी का आरोप है कि अवैध कोयला कारोबार से अर्जित धन को विभिन्न संपत्तियों और निवेश के माध्यम से वैध बनाने का प्रयास किया गया। जांच के दौरान 200 से अधिक संदिग्ध संपत्तियों की जानकारी भी एजेंसी को मिली है, जिनकी जांच जारी है। ईडी का कहना है कि मामले में जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post