Top News

डीआरआई का देशभर में बड़ा अभियान: 22 करोड़ का तस्करी का सोना-चांदी और नकदी जब्त

 


13 गिरफ्तार, दिल्ली, मुंबई और पश्चिम बंगाल में एक साथ छापे


नई दिल्ली। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने देशभर में तस्करी के खिलाफ चलाए गए बड़े अभियान में लगभग 22 करोड़ रुपये मूल्य का विदेशी सोना, चांदी और नकदी जब्त की है। कार्रवाई के दौरान 15 किलोग्राम विदेशी सोना, 20 किलोग्राम चांदी तथा दो करोड़ रुपये से अधिक की भारतीय मुद्रा बरामद की गई। इस मामले में अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।



डीआरआई ने दिल्ली, मुंबई और पश्चिम बंगाल में समन्वित कार्रवाई करते हुए तस्करी के नेटवर्क पर शिकंजा कसा। दिल्ली के हवाई अड्डे पर एक यात्री के पास से लगभग एक किलोग्राम विदेशी सोना बरामद हुआ, जबकि मुंबई में सोना तस्करी से जुड़े एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया गया।


वित्त मंत्रालय के अनुसार, यह अभियान देश में सोने की तस्करी पर अंकुश लगाने, अवैध आर्थिक गतिविधियों पर रोक लगाने और आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। बरामदगी और गिरफ्तार लोगों से पूछताछ के आधार पर डीआरआई अब तस्करी के पूरे नेटवर्क और उसके वित्तीय स्रोतों की जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post