अर्णव पापरकर ने विंबलडन जूनियर चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए लड़कों के एकल वर्ग के क्वार्टर फ़ाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने प्री-क्वार्टर फ़ाइनल मुकाबले में जापान के रियो तबाता को मात्र 52 मिनट में 6-2, 6-1 से हराकर अंतिम आठ में प्रवेश किया।
इस उपलब्धि के साथ अर्णव पिछले 36 वर्षों में विंबलडन जूनियर्स के लड़कों के एकल क्वार्टर फ़ाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह कारनामा 1990 में भारतीय टेनिस के दिग्गज लिएंडर पेस ने किया था, जब उन्होंने जूनियर विंबलडन का खिताब भी जीता था।
इससे पहले अर्णव ने तीसरे दौर में जूनियर विश्व नंबर-3 कीटन हैंस को सीधे सेटों में हराकर बड़ा उलटफेर किया था। उनके लगातार दमदार प्रदर्शन ने भारतीय टेनिस के लिए नई उम्मीद जगाई है।

Post a Comment