Top News
Loading...

17 वर्षीय अश्वथ एस. बने भारत के 98वें शतरंज ग्रैंडमास्टर

 


अश्वथ एस. ने शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए भारत के 98वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बनने का गौरव प्राप्त किया है। तमिलनाडु के कन्याकुमारी के रहने वाले 17 वर्षीय अश्वथ ने पुणे अंतरराष्ट्रीय ग्रैंडमास्टर राउंड रॉबिन 2026 में अपना तीसरा और अंतिम ग्रैंडमास्टर नॉर्म पूरा कर यह उपलब्धि हासिल की। 


निर्णायक अंतिम दौर में अश्वथ ने अमेरिका के एफएम कन्नन वैद्यनाथन को काले मोहरों से पराजित किया। उन्होंने प्रतियोगिता में 9 में से 7 अंक अर्जित किए, जिसमें छह जीत, दो ड्रॉ और एक हार शामिल रही। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने ग्रैंडमास्टर बनने की सभी आवश्यक शर्तें पूरी कर लीं। 

अश्वथ ने अपना पहला ग्रैंडमास्टर नॉर्म 2025 के ग्रेंके ओपन में और दूसरा बुडापेस्ट के फ़र्स्ट सैटरडे ग्रैंडमास्टर राउंड रॉबिन में हासिल किया था। उनकी इस सफलता के साथ भारत अब 100 ग्रैंडमास्टरों के ऐतिहासिक आंकड़े से केवल दो कदम दूर रह गया है।

Post a Comment

और नया पुराने