फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में नॉर्वे, फ्रांस और मेजबान मैक्सिको ने शानदार जीत दर्ज कर प्री-क्वार्टरफाइनल (राउंड ऑफ 16) में जगह बना ली। फ्रांस के स्टार स्ट्राइकर किलियन एम्बाप्पे ने एक बार फिर अपनी शानदार फॉर्म का प्रदर्शन करते हुए दो गोल दागे और कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।
फ्रांस ने स्वीडन को 3-0 से हराया। एम्बाप्पे ने दो गोल किए, जबकि एक गोल ब्रैडली बारकोला ने किया। इस जीत के साथ फ्रांस का सामना अब प्री-क्वार्टरफाइनल में पराग्वे से होगा। एम्बाप्पे इस विश्व कप में गोल्डन बूट की दौड़ में भी शीर्ष पर पहुंच गए हैं और विश्व कप इतिहास के सर्वाधिक गोल करने वालों की सूची में भी नई ऊंचाइयों पर पहुंच गए हैं।
दूसरे मुकाबले में नॉर्वे ने आइवरी कोस्ट को 2-1 से हराकर पहली बार विश्व कप नॉकआउट मुकाबला जीतने का इतिहास रचा। स्टार स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड ने भी गोल कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। अब नॉर्वे का अगला मुकाबला ब्राजील से होगा।
दिन के तीसरे मैच में सह-मेजबान मैक्सिको ने इक्वाडोर को 2-0 से मात देकर घरेलू दर्शकों के सामने शानदार प्रदर्शन किया। इस जीत के साथ मैक्सिको ने भी अंतिम-16 में प्रवेश कर लिया, जहां उसका सामना इंग्लैंड और डीआर कांगो के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।

Post a Comment