नई दिल्ली। भारत में विनिर्माण और जल प्रबंधन क्षेत्र को नई गति मिलने जा रही है। जापान की जल शोधन प्रौद्योगिकी कंपनी डैकी एक्सिस ने कर्नाटक के तुमकुर में लगभग 200 करोड़ रुपये की लागत से अपना तीसरा विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने की घोषणा की है। यह संयंत्र भारत में बढ़ती अपशिष्ट जल शोधन और जल पुनर्चक्रण की मांग को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
कंपनी की भारतीय इकाई इस नए संयंत्र में जापान की उन्नत 'जोहकासो' तकनीक पर आधारित सीवेज शोधन प्रणालियों का निर्माण और संयोजन करेगी। यह तकनीक स्थानीय स्तर पर गंदे पानी का शोधन कर उसके पुनः उपयोग की सुविधा प्रदान करती है।
कंपनी के अनुसार, भारत में तेजी से बढ़ते शहरीकरण, औद्योगिक विस्तार और जल संसाधनों पर बढ़ते दबाव को देखते हुए यह निवेश किया जा रहा है। नया संयंत्र स्थानीय विनिर्माण को बढ़ावा देगा, आयात पर निर्भरता घटाएगा और देशभर में जल शोधन प्रणालियों की आपूर्ति तेज करेगा।

Post a Comment