Top News

पंजाब की राजनीति में चिराग पासवान की एंट्री, सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी

 

चंडीगढ़। केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने पंजाब की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने के संकेत देते हुए कहा है कि उनकी पार्टी राज्य की सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल पार्टी का मुख्य उद्देश्य पंजाब में संगठन को मजबूत करना है।



चिराग पासवान ने पंजाब से अपने पारिवारिक संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा, "यह मेरा ननिहाल है और मेरी मां सरदारनी थीं।" उन्होंने कहा कि पंजाब से उनका भावनात्मक जुड़ाव है और पार्टी राज्य में अपना जनाधार बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है।


उन्होंने कहा कि भविष्य में किसी दल के साथ गठबंधन होगा या नहीं, इस पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। फिलहाल पार्टी सभी विधानसभा क्षेत्रों में संगठन खड़ा करने और चुनावी तैयारी पर ध्यान दे रही है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) पंजाब में सभी सीटों पर चुनाव लड़ती है, तो राज्य की चुनावी राजनीति में नए समीकरण बन सकते हैं। हालांकि, पार्टी की अंतिम चुनावी रणनीति और संभावित गठबंधन का फैसला आने वाले समय में स्पष्ट होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post