Top News

क्रिप्टो से ट्रंप की बंपर कमाई, एक साल में ₹11 हजार करोड़ की आय ने रियल एस्टेट को छोड़ा पीछे

 


वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कारोबारी समूह की आय में पिछले एक वर्ष के दौरान डिजिटल करेंसी और क्रिप्टो कारोबार सबसे बड़ा स्रोत बनकर उभरा है। विदेशी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ट्रंप के क्रिप्टो वेंचर्स से लगभग 1.2 अरब डॉलर (करीब 11 हजार करोड़ रुपये) की कमाई हुई, जिसने उनके पारंपरिक रियल एस्टेट कारोबार को भी पीछे छोड़ दिया।


रिपोर्ट के मुताबिक, यह आय मुख्य रूप से गवर्नेंस टोकन, मीम कॉइन, डिजिटल परिसंपत्तियों और ट्रंप ब्रांड से जुड़े उत्पादों की बिक्री से हुई। वहीं, जिन निवेशकों ने इन क्रिप्टो परिसंपत्तियों में निवेश किया, उन्हें बाजार की अस्थिरता के कारण कई मामलों में नुकसान भी उठाना पड़ा। इसके बावजूद ट्रंप के कारोबारी उपक्रमों को इन परियोजनाओं से उल्लेखनीय वित्तीय लाभ मिला।

विदेशों में भी ट्रंप समूह की कारोबारी गतिविधियों में तेजी दर्ज की गई है। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), सऊदी अरब, रोमानिया और कतर में रियल एस्टेट परियोजनाओं और लाइसेंसिंग समझौतों से आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इन अंतरराष्ट्रीय सौदों ने भी समूह की कुल कमाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

विशेषज्ञों का मानना है कि राजनीति, ब्रांड वैल्यू और डिजिटल परिसंपत्तियों के बढ़ते प्रभाव ने ट्रंप के कारोबारी मॉडल को नई दिशा दी है। हालांकि, क्रिप्टो कारोबार से जुड़े हितों और राष्ट्रपति पद के बीच संभावित हितों के टकराव को लेकर अमेरिका में बहस भी तेज हो गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post