Top News

ग्लोबल मेटल मार्केट के नए ‘किंग’ बनने की तैयारी में अडानी? अबू धाबी की कंपनी के साथ 1 लाख करोड़ रुपये का निवेश प्लान

 

नई दिल्ली। और (IHC) ओडिशा में एक विशाल एल्युमीनियम परियोजना स्थापित करने की योजना पर काम कर रहे हैं। इस परियोजना में करीब 11.5 अरब डॉलर (लगभग 1 लाख करोड़ रुपये) के निवेश का प्रस्ताव है, जिसे भारत के धातु क्षेत्र की सबसे बड़ी परियोजनाओं में से एक माना जा रहा है।


प्रस्तावित एल्युमीनियम प्लांट की सालाना उत्पादन क्षमता 20 लाख टन से अधिक होगी। परियोजना के शुरू होने के बाद भारत के कुल एल्युमीनियम उत्पादन में लगभग 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी होने का अनुमान है, जिससे देश की वैश्विक धातु बाजार में स्थिति और मजबूत हो सकती है

सूत्रों के अनुसार, इस परियोजना से ओडिशा में बड़े पैमाने पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे। साथ ही खनन, ऊर्जा, परिवहन और अन्य सहायक उद्योगों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह परियोजना तय योजना के अनुसार आगे बढ़ती है, तो भारत वैश्विक एल्युमीनियम उत्पादन और निर्यात के क्षेत्र में अपनी प्रतिस्पर्धी स्थिति को और मजबूत कर सकेगा। यह निवेश देश के औद्योगिक विकास और विनिर्माण क्षमता को नई गति देने वाला महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।

हालांकि, परियोजना की प्रगति निवेश संबंधी अंतिम मंजूरियों, नियामकीय स्वीकृतियों और निर्माण कार्य की समयसीमा पर निर्भर करेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post