Top News

UP: भाजपा ने शुरू की 2027 जीत की तैयारी, हारी हुई सीटों पर फोकस; जल्द तैनात होंगे प्रभारीUP: BJP begins preparations for 2027 victory, focuses on lost seats; in-charges to be appointed soon

 


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी से संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश भाजपा की नई टीम के गठन के बाद पार्टी अब उन विधानसभा सीटों पर विशेष रणनीति बना रही है, जहां पिछले चुनाव में उसे हार का सामना करना पड़ा था।


इसी सिलसिले में रविवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने अवध, गोरखपुर और कानपुर क्षेत्र की हारी हुई सीटों की समीक्षा की। बैठक में तीनों क्षेत्रों के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया और बूथ स्तर की स्थिति, संगठन की मजबूती तथा चुनावी चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की।

सूत्रों के अनुसार, पार्टी प्रत्येक हारी हुई सीट पर अलग से प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त करने की तैयारी कर रही है। इनकी जिम्मेदारी संगठन को मजबूत करने, बूथ प्रबंधन, स्थानीय मुद्दों की पहचान और जनसंपर्क अभियान को गति देने की होगी। आगामी दिनों में अन्य क्षेत्रों की समीक्षा बैठकें भी आयोजित की जाएंगी।

बताया जा रहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के भी जल्द उत्तर प्रदेश दौरे पर आने की संभावना है। उनके दौरे के दौरान संगठनात्मक बैठकों के साथ चुनावी रोडमैप को अंतिम रूप दिया जा सकता है। पार्टी का लक्ष्य समय रहते कमजोर क्षेत्रों में पकड़ मजबूत कर 2027 के विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post