बौद्धिक प्रतिकार |
रायसेन/भोपाल। किसानों को मौसम की चुनौतियों से बचाने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने के उद्देश्य से केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री Shivraj Singh Chouhan आज मध्य प्रदेश के रायसेन जिले से ‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारंभ करेंगे। यह विशेष अभियान 30 जून तक पूरे देश में चलाया जाएगा।
अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों को उर्वरकों के संतुलित एवं वैज्ञानिक उपयोग के प्रति जागरूक करना, बदलते मौसम के बीच समय पर कृषि सलाह उपलब्ध कराना तथा पंचायत स्तर पर जनभागीदारी बढ़ाना है। इसके माध्यम से खेती की लागत कम करने और उत्पादन बढ़ाने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
केंद्रीय मंत्री ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों, जनप्रतिनिधियों और कृषि विभाग के अधिकारियों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसानों को सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाना अभियान की प्राथमिकता होगी।
अभियान के दौरान किसान क्रेडिट कार्ड, Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi, Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana तथा मृदा स्वास्थ्य कार्ड जैसी योजनाओं के प्रति किसानों को जागरूक किया जाएगा। साथ ही खेतों की मिट्टी की गुणवत्ता, जल संरक्षण और आधुनिक कृषि तकनीकों पर भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
श्री चौहान ने कहा कि यह केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि किसानों की समृद्धि और देश की खाद्य सुरक्षा से जुड़ा एक जनआंदोलन है। उन्होंने किसानों, पंचायतों, कृषि वैज्ञानिकों और सामाजिक संगठनों से इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है।

Post a Comment