Top News

पीएम मोदी आज सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हरमाइनी के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ताPM Modi to hold bilateral talks with Seychelles President Patrick Hermione today

 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भारत दौरे पर आए सेशेल्स के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इस बैठक में हिंद महासागर क्षेत्र में रणनीतिक सहयोग, समुद्री सुरक्षा, रक्षा साझेदारी, व्यापार, निवेश, ब्लू इकोनॉमी और विकास सहयोग जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।


भारत और के बीच लंबे समय से घनिष्ठ संबंध रहे हैं। हिंद महासागर क्षेत्र में सेशेल्स भारत का महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार है। दोनों देश समुद्री सुरक्षा, तटीय निगरानी, क्षमता निर्माण और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में लगातार सहयोग बढ़ा रहे हैं।

बैठक के दौरान कई द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर होने और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को नई गति मिलने की उम्मीद है। यह वार्ता भारत की 'नेबरहुड फर्स्ट' और 'सागर (Security and Growth for All in the Region)' नीति को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post