Top News

इंदौर में कर्बला मेले पर रोक! धोबी घाट पर नहीं लगेगा मेला, सिर्फ ताजिए ठंडे करने की मिलेगी अनुमतिIndore bans Karbala fair! Dhobi Ghat will not host fair; only taziyas will be allowed for cooling.

 

इंदौर। इस वर्ष मोहर्रम के अवसर पर इंदौर के धोबी घाट स्थित कर्बला मैदान में पारंपरिक मेला नहीं लग सकेगा। नगर निगम ने मेले की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। हालांकि धार्मिक परंपरा के तहत ताजियों को ठंडा करने की प्रक्रिया पूर्ववत जारी रहेगी और इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी।


महापौर ने निर्णय की पुष्टि करते हुए कहा कि धोबी घाट की भूमि नगर निगम के स्वामित्व में है। उन्होंने बताया कि सितंबर 2024 में अदालत ने भी इस जमीन पर निगम के स्वामित्व को मान्यता दी थी। इसी आधार पर मेले की अनुमति नहीं देने का फैसला लिया गया है।

नगर निगम का कहना है कि धार्मिक गतिविधियों में कोई बाधा नहीं डाली जाएगी और मोहर्रम के दौरान ताजिए ठंडे करने की परंपरा को पूरी सुरक्षा एवं प्रशासनिक सहयोग के साथ संपन्न कराया जाएगा। लेकिन मेले के आयोजन की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इस फैसले के बाद शहर में चर्चा का माहौल है। प्रशासन का कहना है कि निर्णय कानूनी स्थिति और भूमि स्वामित्व के आधार पर लिया गया है। वहीं, अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और धार्मिक सौहार्द कायम रखने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए जाएंगे।

मोहर्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन भी विशेष निगरानी रखेंगे, ताकि धार्मिक कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सकें।

Post a Comment

Previous Post Next Post