‘यात्री सेवा दिवस’ पर लोक संस्कृति से रूबरू हुए मुसाफिर, पारंपरिक प्रस्तुतियों ने जीता दिल
राजधानी भोपाल स्थित पर ‘यात्री सेवा दिवस’ के अवसर पर यात्रियों का विशेष स्वागत किया गया। भारतीय संस्कृति के ‘अतिथि देवो भव’ संदेश को साकार करते हुए एयरपोर्ट प्रशासन ने आने-जाने वाले यात्रियों को तिलक लगाकर सम्मानित किया और उन्हें आत्मीय स्वागत का अनुभव कराया।
इस अवसर पर एयरपोर्ट परिसर में मध्य प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति की झलक भी देखने को मिली। लोक कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें देखकर यात्री मंत्रमुग्ध हो गए। कई यात्रियों ने कलाकारों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और कार्यक्रम की सराहना की।
एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार ‘यात्री सेवा दिवस’ का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर सेवाएं देने के साथ-साथ उन्हें प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराना है। इस दौरान यात्रियों को स्वागत संदेश, सहायता सेवाओं और सुविधाओं की जानकारी भी दी गई।
लोक नृत्य, पारंपरिक वेशभूषा और आत्मीय आतिथ्य ने एयरपोर्ट का माहौल उत्सवमय बना दिया। देश-विदेश से आने वाले यात्रियों ने इस अनोखे स्वागत को यादगार बताते हुए इसकी प्रशंसा की।
कार्यक्रम के माध्यम से मध्य प्रदेश की संस्कृति, मेहमाननवाजी और पर्यटन की पहचान को भी बढ़ावा देने का प्रयास किया गया। एयरपोर्ट पर दिनभर यात्रियों में उत्साह का माहौल बना रहा और ‘अतिथि देवो भव’ की भावना साकार होती नजर आई।

Post a Comment