15 दिनों से बीमार पड़ रही थीं छात्राएं, स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने शुरू की जांच
इंदौर के साउथ तुकोगंज क्षेत्र स्थित में भोजन करने के बाद छात्राओं की तबीयत खराब होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार हॉस्टल में रहने वाली छात्राएं पिछले करीब 15 दिनों से पेट दर्द, उल्टी, दस्त और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान थीं।
बताया जा रहा है कि हॉस्टल में संचालित तनुश्री थाली मेस का भोजन खाने के बाद बड़ी संख्या में छात्राओं की तबीयत बिगड़ी। शिकायतों के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा छात्राओं की स्वास्थ्य जांच कराई गई।
अधिकारियों के अनुसार 100 से अधिक छात्राओं का मेडिकल चेकअप किया गया है। कई छात्राओं ने भोजन की गुणवत्ता को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है और भोजन के नमूने परीक्षण के लिए भेजे गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छात्राओं की जांच कर आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराईं। गंभीर लक्षण वाली कुछ छात्राओं को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है, जबकि अधिकांश की हालत सामान्य बताई जा रही है।
प्रशासन ने कहा है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि भोजन में गड़बड़ी या खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो संबंधित मेस संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद छात्राओं और उनके परिजनों में चिंता का माहौल है। वहीं प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि छात्राओं के स्वास्थ्य और भोजन की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।

Post a Comment