Top News

पॉश कॉलोनी में चल रही थी नकली शराब फैक्ट्री, आबकारी विभाग ने किया भंडाफोड़A fake liquor factory was operating in a posh colony, the Excise Department busted it.

 

इंदौर। शहर के पॉश माने जाने वाले तुलसीनगर क्षेत्र में संचालित एक अवैध शराब निर्माण फैक्ट्री का आबकारी विभाग ने भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान 144 बल्क लीटर देशी मदिरा, भारी मात्रा में स्प्रिट, कैरेमल, पैकेजिंग सामग्री, डुप्लीकेट लेबल, होलोग्राम, विभिन्न ब्रांडों के ढक्कन, कार्टून और शराब निर्माण में प्रयुक्त मशीनें जब्त की गई हैं। मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया गया है।


कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश और सहायक आबकारी आयुक्त अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई से पहले विभागीय टीम ने तीन दिनों तक सिविल ड्रेस में गोपनीय निगरानी और रेकी की थी। सूचना की पुष्टि होने के बाद तीन मंजिला भवन पर योजनाबद्ध दबिश दी गई, जहां अवैध शराब निर्माण और पैकेजिंग का काम संचालित हो रहा था।

जांच में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ राजस्थान में बिकने वाले ब्रांडों के लेबल और होलोग्राम भी मिले हैं। इससे एक संगठित अंतरराज्यीय शराब तस्करी नेटवर्क के सक्रिय होने की आशंका जताई जा रही है। आबकारी विभाग अब नेटवर्क के वित्तीय, तकनीकी और वितरण तंत्र की जांच कर रहा है।

विभाग का कहना है कि जब्त सामग्री की वैज्ञानिक जांच कराई जाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि तैयार की जा रही शराब नकली या स्वास्थ्य के लिए हानिकारक तो नहीं थी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और विक्रय के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post