Top News

फीफा विश्व कप 2026: नॉर्वे ने इराक को 4-1 से हराया, हालैंड का शानदार प्रदर्शनFIFA World Cup 2026: Norway beat Iraq 4-1, Holland shines

 

फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-I मुकाबले में नॉर्वे ने इराक को 4-1 से हराकर टूर्नामेंट में दमदार शुरुआत की। 28 साल बाद विश्व कप में लौटी नॉर्वे की टीम के लिए स्टार स्ट्राइकर Erling Haaland ने दो गोल दागकर जीत की नींव रखी। 

मैसाचुसेट्स के बॉस्टन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में हालैंड ने 29वें मिनट में पहला गोल कर नॉर्वे को बढ़त दिलाई। इराक के कप्तान अयमन हुसैन ने 39वें मिनट में गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया, लेकिन इसके कुछ ही देर बाद हालैंड ने अपना दूसरा गोल कर नॉर्वे को फिर बढ़त दिला दी। 


दूसरे हाफ में नॉर्वे ने खेल पर पूरी तरह नियंत्रण बनाए रखा। 76वें मिनट में लियो ओस्टिगार्ड ने हेडर के जरिए तीसरा गोल किया, जबकि मैच के अंतिम क्षणों में इराक के अयमन हुसैन के आत्मघाती गोल (ओन गोल) से स्कोर 4-1 हो गया। 

यह नॉर्वे का 1998 के बाद पहला विश्व कप मैच था और टीम ने शानदार जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है। दूसरी ओर, 40 साल बाद विश्व कप में लौटी इराकी टीम को हार का सामना करना पड़ा, हालांकि टीम ने कई मौकों पर अच्छा संघर्ष दिखाया। 

ग्रुप-I में अब नॉर्वे की नजर अगले मुकाबले पर होगी, जहां उसका सामना सेनेगल से होगा, जबकि इराक को मौजूदा विश्व चैंपियन फ्रांस के खिलाफ चुनौती पेश करनी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post