Top News

दिनभर 180 लीटर खून साफ करती हैं किडनियां! इन्हें स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 5 जरूरी आदतेंYour kidneys clean 180 liters of blood a day! Follow these 5 important habits to keep them healthy.

 


छोटी-सी लापरवाही बना सकती है बड़ी बीमारी की वजह, विशेषज्ञों ने बताए किडनी को सुरक्षित रखने के आसान उपाय

नई दिल्ली। शरीर को स्वस्थ रखने में किडनी की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। विशेषज्ञों के अनुसार, हमारी दोनों किडनियां मिलकर प्रतिदिन लगभग 180 लीटर रक्त को फिल्टर करती हैं और शरीर से विषैले पदार्थों तथा अतिरिक्त तरल पदार्थ को बाहर निकालने का काम करती हैं। इसके बावजूद लोग अक्सर किडनी की सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे किडनी संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि किडनी को स्वस्थ रखने के लिए सबसे पहले पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है। इसके अलावा संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और वजन नियंत्रित रखना भी बेहद महत्वपूर्ण है। अधिक नमक, जंक फूड और प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों का सेवन कम करने की सलाह दी जाती है।

विशेषज् यह भी कहते हैं कि बिना डॉक्टर की सलाह के दर्दनिवारक दवाओं का लगातार सेवन किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है। वहीं, मधुमेह और उच्च रक्तचाप के मरीजों को अपने स्वास्थ्य की नियमित जांच कराते रहना चाहिए, क्योंकि ये दोनों बीमारियां किडनी खराब होने के प्रमुख कारणों में शामिल हैं।

डॉक्टरों के मुताबिक, स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर और नियमित स्वास्थ्य जांच कराकर किडनी को लंबे समय तक स्वस्थ रखा जा सकता है। छोटी-छोटी अच्छी आदतें भविष्य में गंभीर किडनी रोगों के खतरे को काफी हद तक कम कर सकती हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post