Top News

इंदौर की बुलंद आवाज राष्ट्रीय परिवर्तन के मिशन से जुड़ीIndore's loud voice joins the mission of national change

 

UNAccc ने भाजपा नेता सुधीर देड़गे को बनाया सेंट्रल इंडिया वाइस चेयरमैन एवं नेशनल बोर्ड सदस्य

बौद्धिक प्रतिकार

नई दिल्ली / इंदौर।

सतत विकास, जलवायु संरक्षण और स्मार्ट गवर्नेंस को लेकर कार्य कर रही अंतरराष्ट्रीय संस्था यूनिटी ऑफ नेशंस एक्शन फॉर क्लाइमेट चेंज काउंसिल (UNAccc) ने इंदौर के वरिष्ठ भाजपा नेता सुधीर देड़गे को संगठन का सेंट्रल इंडिया वाइस चेयरमैन एवं नेशनल बोर्ड सदस्य नियुक्त किया है।


यह नियुक्ति मध्य भारत में संगठन के विस्तार और राष्ट्रीय स्तर पर सामाजिक एवं पर्यावरणीय नेतृत्व को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। UNAccc का उद्देश्य सतत विकास, जलवायु जागरूकता, स्मार्ट प्रशासन, युवा सशक्तिकरण और सामाजिक परिवर्तन को एक साझा वैश्विक मिशन के रूप में आगे बढ़ाना है।

सुधीर देड़गे इंदौर की राजनीति और सामाजिक क्षेत्र का एक प्रतिष्ठित नाम हैं। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता के रूप में उन्होंने वर्षों तक जनसेवा, शहरी विकास और नागरिक हितों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाई है।

वे इंदौर नगर निगम में वार्ड क्रमांक 70 से पार्षद रह चुके हैं। पूर्व महापौर मालिनी गौड़ के कार्यकाल में उन्हें नगर निगम के महत्वपूर्ण प्लानिंग एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक योजनाओं और विकास कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

सुधीर देड़गे को इंदौर की वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के करीबी सहयोगियों में भी गिना जाता है। उनकी राजनीतिक कार्यशैली, जनसंपर्क और संगठनात्मक क्षमता ने उन्हें अलग पहचान दिलाई है।

वर्ष 2017 में उन्होंने इंदौर का ऐतिहासिक नाम “इंदूर” पुनः स्थापित करने का प्रस्ताव देकर भी व्यापक चर्चा हासिल की थी। उनका मानना था कि शहर की पहचान प्राचीन इंद्रेश्वर महादेव मंदिर और भारतीय सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी हुई है।

UNAccc नेतृत्व ने नियुक्ति पर कहा कि वर्तमान समय में नेतृत्व केवल राजनीति तक सीमित नहीं रह सकता, बल्कि उसे समाज, पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के लिए भी कार्य करना होगा। संगठन ने विश्वास जताया कि सुधीर देड़गे का प्रशासनिक अनुभव और जनसंपर्क क्षमता मध्य भारत में संगठन के मिशन को नई मजबूती प्रदान करेगी।

संगठन के अनुसार, उनके नेतृत्व में निम्न क्षेत्रों में विशेष कार्यों को गति मिलेगी—

सतत शहरी विकास

स्मार्ट गवर्नेंस एवं डिजिटल नवाचार

जलवायु जागरूकता अभियान

पर्यावरण संरक्षण मिशन

युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम

जनकल्याण एवं सामाजिक नेतृत्व

मध्य भारत विकास पहल

UNAccc ने सुधीर देड़गे का स्वागत करते हुए कहा कि उनका अनुभव, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक प्रतिबद्धता संगठन की राष्ट्रीय एवं वैश्विक सोच को और अधिक मजबूत करेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post