Top News

पंजाब ही रोकेगा BJP का विजय रथ… भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल का सरकार पर बड़ा हमलाOnly Punjab will stop the BJP's victory chariot... Bhagwant Mann and Arvind Kejriwal's big attack on the government


मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के बागी राज्यसभा सदस्यों के मुद्दे पर मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री मान और अरविंद केजरीवाल ने कपूरथला विधानसभा में अपने विधायकों को संबोधित किया. इस दौरान दोनों ने भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधा. मुख्यमंत्री मान ने कहा कि भाजपा में शामिल हुए इन 7 बागी विधायकों को कोई सुरक्षा नहीं मिली है.



उन्होंने कहा कि इन्होंने पंजाब के साथ विश्वासघात किया है और जनता गद्दारों को पसंद नहीं करती. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी एक राष्ट्रीय पार्टी है, इसे तोड़ना आसान नहीं है. वहीं केजरीवाल ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र का अपहरण कर रही है और सभी राज्यों पर कब्जा कर रही है. लेकिन आम आदमी पार्टी उसका विजय रथ रोक देगी.

पिछले कई दिनों से आप पर हमले

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पिछले कई दिनों से आम आदमी पार्टी पर हमले हो रहे हैं. पार्टी के अस्तित्व को मिटाने की कोशिश की जा रही है. पार्टी नेताओं को लुभाया गया, सौ-सौ सपने दिखाए गए, यहां तक ​​कि डराया-धमकाया भी गया, लेकिन वे अडिग रहे.मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सिकंदर ने पूरे भारत को जीत लिया था, लेकिन जब वह पंजाब पहुंचा, तो उसे रोकने वाला एक पंजाबी व्यक्ति था, जिसका नाम पोरस था. उसने उसके विजय रथ को रोक दिया था. ठीक उसी तरह, अब आम आदमी पार्टी भाजपा के रथ को रोकेगी.

Post a Comment

Previous Post Next Post