पश्चिम एशिया में तनाव लगातार बढ़ रहा है। इस बीच अमेरिकी केंद्रीय कमान ने ईरान के बंदरगाहों पर सख्त नाकेबंदी शुरू कर दी है, जिसमें 10,000 से ज्यादा सैनिक, युद्धपोत और विमान शामिल हैं। इससे इलाके की स्थिति और गंभीर हो सकती है।
यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump द्वारा निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद अमेरिका द्वारा ईरान के खिलाफ नौसैनिक नाकाबंदी शुरू करने के बाद आया है। मंगलवार को X पर एक पोस्ट में, CENTCOM ने कहा कि नाकाबंदी के पहले 24 घंटों के दौरान कोई भी जहाज पार नहीं कर सका। इसमें आगे कहा गया है कि यह नाकाबंदी उन सभी देशों के जहाजों के खिलाफ लागू है जो ईरानी बंदरगाहों और तटीय क्षेत्रों से आ-जा रहे हैं।
पोस्ट में लिखा, 'पहले 24 घंटों के दौरान, कोई भी जहाज अमेरिकी नाकाबंदी को पार नहीं कर पाया और 6 व्यापारिक जहाजों ने अमेरिकी सेना के निर्देश का पालन करते हुए ओमान की खाड़ी में स्थित एक ईरानी बंदरगाह में वापस प्रवेश किया। अरब सागर और ओमान की खाड़ी में स्थित सभी ईरानी बंदरगाहों सहित, ईरानी बंदरगाहों और तटीय क्षेत्रों में प्रवेश करने या वहां से निकलने वाले सभी देशों के जहाजों के खिलाफ नाकाबंदी निष्पक्ष रूप से लागू की जा रही है। अमेरिकी सेना Strait of Hormuz से गैर-ईरानी बंदरगाहों से आने-जाने वाले जहाजों के लिए नौवहन की स्वतंत्रता का समर्थन कर रही है।'

Post a Comment