इंदौर। Indore Municipal Corporation की परिषद बैठक में वंदे मातरम् को लेकर कथित विवादित टिप्पणी के बाद दो कांग्रेस पार्षदों पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने Rubina Iqbal Khan और Fauzia Sheikh Aleem के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, दोनों पार्षदों ने बैठक के दौरान वंदे मातरम् को लेकर कथित रूप से आपत्तिजनक बयान दिए थे, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया। घटना के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए परसों और कल शाम दोनों के बयान दर्ज किए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस मामले से जुड़े वीडियो फुटेज और अन्य सबूत भी कब्जे में लिए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना के बाद शहर की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और मामला अब सियासी रंग भी लेता नजर आ रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी हुई है।
Post a Comment