Top News

आ रहा सिंहस्थ...उज्जैन में फुट ओवरब्रिज से सैटेलाइट स्टेशन्स तक, क्राउड से निपटने रेलवे का मेगा प्लानSimhastha is coming... From foot overbridges to satellite stations in Ujjain, the railways have a mega plan to deal with the crowds.

 

उज्जैन शैलेंद्र सिंह कुशवाहा

उज्जैन: सिंहस्थ महापर्व 2028 के लिए तैयारियां अब जमीनी स्तर पर देखने को मिल रही हैं. एक और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विकास कार्यों की तैयारियां तेज गति से चल रही हैं, वहीं अब रेलवे ने भी कमर कस ली है. गुरुवार देर शाम तक जिला प्रशासन व रेलवे के अधिकारियों का दौर चलता रहा.


कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने देर रात दिन भर के दौरे की जानकारी साझा करते हुए कहा, ''जिले में कुल 6 स्टेशनों का काम शुरू हुआ है. सभी स्थानों पर क्राउड मैनेजमेंट के लिए सैटेलाइट स्टेशन, होल्डिंग एरिया बनाने का काम किया जाना है. जिसमें उज्जैन के मुख्य स्टेशन सहित पिंगलेश्वर, पंवासा, मोहनपुरा, नईखेड़ी और श्री चिंतामन गणेश रेलवे स्टेशन शामिल हैं. निरीक्षण के दौरान उज्जैन संभागायुक्त आशीष सिंह, रेलवे रतलाम मंडल के एडीआरएम अक्षय कुमार, एडीजी राकेश गुप्ता, डीआईजी नवनीत भसीन, एसपी प्रदीप शर्मा और स्पेशल ड्यूटी ऑफिसर गोपाल डाड मौजूद रहे.

प्रयागराज कुंभ की तर्ज पर तैयारियां 

रेलवे के एडीआरएम अक्षय कुमार ने बताया, ''रेलवे विभाग द्वारा प्रयागराज में आयोजित कुंभ के अनुभव के आधार पर सिंहस्थ 2028 के लिए कार्य योजना बन चुकी है. अभी हमारी प्रारंभिक कार्य योजना में उज्जैन के आसपास के सभी रेलवे स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया बनाए जाना प्राथमिकता है, जिससे क्राउड मैनेजमेंट हो सके. साथ ही उज्जैन के मुख्य स्टेशन पर लोड कम हो और सुगम यात्रा का लाभ सबको मिल सके. उज्जैन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक आठ के बाहर टिकट काउंटर बनाने के साथ ही यात्रियों के आने-जाने के मार्ग निर्धारित किये जायेंगे.''

उज्जैन कमिश्नर एवं सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह ने कहा, ''निरीक्षण के दौरान रेलवे विभाग की ओर से सीनियर कॉर्डिनेशन रेलवे पीयूष पांडे, डिवीजन इंजीनियर महेंद्र सिंह जाटव, सीनियर डीसीएम हीना केवलरमानी सहित रेलवे और जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे. सबने मिलकर क्राउड मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान दिया है. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्थानीय प्रशासन और रेलवे प्रशासन के समन्वय के साथ कार्य किया जा रहा है.''

भोपाल से उज्जैन के लिए 30 मिनट में मिलेगी ट्रेनरेलवे के अधिकारियों ने बताया, उज्‍जैन के पास स्‍टेशनों पर होल्डिंग एरिया बनाए जाएंगे. इसके साथ ही ट्रेनों के आवागमन के लिए भी समय निर्धारित रहेगा. भोपाल से उज्‍जैन के लिए मात्र 30 मिनट में ट्रेन उपलब्‍ध रहेगी. उज्‍जैन में ट्रेन को 20 मिनिट का हाल्‍ट देने का भी प्रस्‍ताव है. अत्‍यधिक भीड़ दबाव होने पर स्‍थानीय प्रशासन के साथ रेलवे प्रबन्‍धन तात्‍कालिक कार्य योजना भी बनाएगा. सिंहस्‍थ के आयोजन के समय में मालगाड़ी का आवागमन इस क्षेत्र में बंद रखा जाएगा.

Post a Comment

Previous Post Next Post