खास रिपोर्ट
मध्य प्रदेश में एक चर्चित मामला सामने आया है, जहां भाजपा पार्षद और एमआईसी सदस्य प्रकाश शर्मा के पुत्र के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज किया गया है। महिला थाना पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला
पुलिस के अनुसार, आरोपी सार्थक उर्फ अनुज शर्मा के खिलाफ बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। वह वार्ड पार्षद, एमआईसी सदस्य एवं जल कार्य समिति के प्रभारी प्रकाश शर्मा का पुत्र बताया जा रहा है।
थाना प्रभारी लीला सोलंकी ने जानकारी दी कि बुधवारिया क्षेत्र के पास रहने वाली एक तलाकशुदा युवती ने महिला थाने में लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में कहा गया है कि स्कूल और कोचिंग के समय से ही उसकी पहचान सार्थक से थी, जो बाद में नजदीकी रिश्ते में बदल गई।
युवती का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। अधिकारियों के मुताबिक, /
युवती के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।
पूरे मामले की जांच तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है।
आरोपी पक्ष का बयान
वहीं, पार्षद प्रकाश शर्मा ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा है कि यह शिकायत ब्लैकमेल करने के उद्देश्य से दर्ज कराई गई है। उनका दावा है कि संबंधित युवती पहले भी ऐसे मामलों में लोगों को फंसाने की कोशिश कर चुकी है।
फिलहाल मामला जांच के अधीन है। एक ओर जहां युवती ने गंभीर आरोप लगाए हैं, वहीं दूसरी ओर आरोपी पक्ष इन आरोपों को सिरे से खारिज कर रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच और बयान के बाद ही आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment