सागर से विपिन दुबे : Moti Nagar Police Station Sagar की पुलिस ने जनवरी से मार्च 2026 के बीच अपराध नियंत्रण में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इस दौरान पिछले वर्षों की तुलना में अपराधों में करीब एक-चौथाई कमी दर्ज हुई है।
थाना प्रभारी Jaswant Singh Rajput के नेतृत्व में पुलिस ने नेपाल, गुजरात, मुंबई और पश्चिम बंगाल तक फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया। तीन महीनों में
55 से अधिक वारंटी
20 से ज्यादा कटरबाज
कई साइबर और हाई-प्रोफाइल मामलों का खुलासा
किया गया।
जनता में बढ़ा भरोसा
स्थानीय लोगों के अनुसार, थाना प्रभारी की सख्त कार्यशैली से क्षेत्र में गुंडागर्दी, घरेलू हिंसा और अवैध गतिविधियों पर लगाम लगी है। महिलाओं ने भी सुरक्षा में सुधार महसूस किया है।
बड़े मामलों में सफलता
65 लाख की लूट के आरोपी नेपाल से गिरफ्तार
फर्जी नंबर प्लेट बस मामले में गुजरात से कार्रवाई
IPL सट्टा गिरोह पश्चिम बंगाल व मुंबई से पकड़ा
4 करोड़ की हवाला रकम बरामद
सीमित बल, फिर भी बेहतर नियंत्रण
करीब 125 स्वीकृत बल के मुकाबले 75 से कम स्टाफ में ही थाना क्षेत्र (20 वार्ड, 15 गांव) संभाला जा रहा है। इसके बावजूद अपराध नियंत्रण में सफलता पुलिस की सक्रियता को दर्शाती है।
साफ है, सीमित संसाधनों के बावजूद मोतीनगर पुलिस ने तेज कार्रवाई और मजबूत नेटवर्किंग के दम पर कानून-व्यवस्था में सुधार किया है।

Post a Comment