Top News

एक पागल आदमी जिसका नाम खामेनेई था, अब वो...', ईरान में सत्ता परिवर्तन को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा, जानें तेल की कीमत पर क्या कहा"A madman named Khamenei—now he..." Trump makes a bold claim regarding a regime change in Iran; find out what he said about oil prices

  

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन को लेकर एक बार फिर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि हमने खामेनेई के साम्राज्य को खत्म कर दिया है और उनके बाद भी जो दूसरी सरकार आई उसे भी हटा दिया है। अब ईरान में ऐसे लोगों का समूह है, जो बहुत अलग है। हमने जो किया है, वह कमाल का है। ट्रंप ने यह भी दावा किया है कि अमेरिकी सेना के ईरान से निकलते ही, तेल की कीमतें धड़ाम से गिर जाएंगी।


जब तेल की कीमतें कम करने की सरकार की योजना के बारे में पत्रकारों ने सवाल पूछा,तो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "मुझे बस ईरान से बाहर निकलना है और हम बहुत जल्द ऐसा करने वाले हैं। कीमतें धड़ाम से गिर जाएंगी। आज शेयर की कीमतें बढ़ीं, लगभग रिकॉर्ड स्तर तक, क्योंकि इसकी 2 वजहें हैं। पहली बात, हमारा देश सुरक्षित है।"

अली खामेनेई को ट्रंप ने बताया पागल

अली खामेनेई को लेकर ट्रंप ने कहा, " हमें थोड़ा रास्ता बदलना पड़ा क्योंकि एक पागल आदमी था जिसका नाम खामेनेई था, जो दुख की बात है कि अब हमारे बीच नहीं है। हमने ईरान में सत्ता बदल दी है। हमने एक सरकार को हटा दिया। फिर हमने दूसरी सरकार को भी हटा दिया। अब हमारे पास लोगों का एक ऐसा समूह है जो बहुत अलग है। वे कहीं ज्यादा समझदार हैं। पहले से कहीं कम कट्टरपंथी हैं। हमने सत्ता बदल दी है। हम ऐसे लोगों से निपट रहे हैं जो कहीं ज़्यादा तर्कसंगत हैं।"

ईरान के परमाणु हथियार पर ट्रंप ने क्या कहा?

उन्होंने आगे कहा, "हमने जो किया है, वह कमाल का है। हमें थोड़ा रास्ता बदलना पड़ा। क्योंकि यहां एक पागल आदमी है जो परमाणु हथियार चाहता है। अगर हम B-2 बॉम्बर लेकर नहीं आते, तो अभी हमारे पास एक परमाणु हथियार होता। आज से पहले ही उसका इस्तेमाल हो चुका होता। हो सकता है कि आप वहां खड़े होकर यह सवाल न पूछ रहे होते, ठीक है? इसलिए मुझे लगता है कि हमारा देश इस बात को समझता है।"

Post a Comment

Previous Post Next Post