Top News

महाकाल के दरबार में अक्षय-टाइगर: नंदी के कान में कही मनोकामनाAkshay and Tiger at Mahakal's Court: Whispering a Wish into Nandi's Ear

 

उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार सुबह बॉलीवुड सितारों की आस्था देखने को मिली। अभिनेता अक्षय कुमार और टाइगर श्राव और वरिष्ठ अभिनेत्री डिंपल कपाडिया बाबा महाकाल के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे।


नंदी हाल में बैठकर किया जाप, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद

तीनों कलाकार सुबह करीब 6 बजे मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने नंदी हाल में बैठकर भगवान महाकाल का स्मरण किया और कुछ समय ध्यान व जाप में बिताया.अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने नंदी जी का पूजन कर उनके कान में अपनी मनोकामना भी कही। इसके बाद तीनों ने गर्भगृह की देहरी से दर्शन कर भगवान महाकाल को जल अर्पित किया।

देश की तरक्की की कामना की

मंदिर से बाहर निकलने के बाद अक्षय कुमार ने कहा कि उन्होंने देश की उन्नति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की है। उनके इस बयान को लेकर प्रशंसकों में खास उत्साह देखा गया।

मंदिर के बाहर उमड़ी फैंस की भीड़

दर्शन के बाद जैसे ही तीनों कलाकार मंदिर परिसर से बाहर निकले, वहां मौजूद फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में लोग उनके साथ सेल्फी और फोटो लेने के लिए उत्साहित नजर आए। सुरक्षा व्यवस्था के बीच कलाकारों को बाहर निकाला गया।

मंदिर समिति ने किया सम्मान

दर्शन के बाद महाकाल मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एसएन सोनी ने तीनों कलाकारों का स्वागत और सम्मान किया। उन्हें मंदिर की ओर से प्रसाद और स्मृति चिन्ह भी भेंट किए गए।

Post a Comment

Previous Post Next Post