Top News

जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, गांदरबल मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी आतंकी ढेर; सर्च ऑपरेशन जारीMajor Success for Security Forces in Jammu and Kashmir: One Pakistani Terrorist Neutralized in Ganderbal Encounter; Search Operation Underway

 

घाटी में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। गांदरबल जिले के आरहामा के जंगलों में मंगलवार देर शाम से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही थी। जानकारी मिल रही कि मुठभेड़ में सेना ने एक पाकिस्तानी आतंकी को मार गिराया है। दोनों ओर से भारी गोलीबारी जारी है। जंगल में एक और आतंकी के छिपे होने आशंका है।


गांदरबल के अरहामा के जंगलों में कुछ संदिग्ध गतिविधियों और गोलियों की आवाज की रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस, सेना और CRPF द्वारा एक संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है।  सुरक्षा बलों ने आतंकवाद-विरोधी अभियान के तहत तलाशी लेने के लिए जिले के अरहामा इलाके की घेराबंदी की। 

गांदरबल मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर

सेना ने मुठभेड़ की जानकारी देते हुए बताया कि  विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर Indian Army और JmuKmr Police द्वारा गांदरबल के अरहामा इलाके में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया। तलाशी के दौरान, सतर्क जवानों ने कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखीं। चुनौती दिए जाने पर आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी और हमारे जवानों ने जवाबी कार्रवाई की। सर्च अभियान जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post