इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित कॉलेज की छात्रा लव जिहाद का शिकार हो गई। मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर नशे की लत लगा दी। युवती के आपत्तिजनक फोटो खींच और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता रहा। कलमा पढ़ाकर मुसलमान बनाने की कोशिश की। शनिवार को पीड़िता ने हिंदू संगठन की मदद लेकर रिपोर्ट लिखवाई।
मूलत: छिंदवाड़ा निवासी 19 वर्षीय पीड़िता कनाड़िया रोड स्थित एक होस्टल में रहती है। वह निजी कॉलेज में बीएससी की छात्रा है। उसने पुलिस को बताया कि करीब एक साल पूर्व स्कीम-78 स्थित एक कैफे में राहुल नामक युवक से मुलाकात हुई थी। दोनों ने नंबर साझा किए और फोन पर बात होने लगी।
बीएससी की छात्रा है। उसने पुलिस को बताया कि करीब एक साल पूर्व स्कीम-78 स्थित एक कैफे में राहुल नामक युवक से मुलाकात हुई थी। दोनों ने नंबर साझा किए और फोन पर बात होने लगी।
नशे की हालत में संबंध बनाए और वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया
एक बार वह घुमाने के बहाने चिड़ियाघर ले गया और नशीला पदार्थ पिलाया। उसने कहा कि इस शहर में तुम्हारा कोई नहीं है। मैं अपने माता-पिता से मिलवा देता हूं। आरोपी अशर्फी नगर (खजराना) ले गया और नशे की अवस्था में उसके साथ संबंध बनाए। उसके फोटो और वीडियो भी बना लिए। इसके बाद असली नाम अब्दुल अजीज बताया और कहा कि इस्लाम कबूल करो, वरना तुम्हारे फोटो जारी कर दूंगा।
उसने ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। छात्रा के साथ इस तरह कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता ने हिंदू संगठन से जुड़े मानसिंह राजावत से संपर्क किया। उसने बताया कि अब्दुल अजीज कलमा पढ़ने, हिजाब पहनने और मुसलमान बनने का कहता था। दोस्तों से भी मुसलमान बताकर मिलवाता था। सितंबर में पता चला पीड़िता गर्भवती है। शादी का पूछा तो कहा- मुसलमान बनना पड़ेगा।

Post a Comment