मुरैना में रेत माफिया ने एक 32 वर्षीय वनकर्मी के सिर पर ट्रैक्टर ट्रॉली चढ़ाकर मार डाला। इस खूनी खेल से वन विभाग गुस्से में है। मामला बुधवार तड़के साढ़े 5 बजे का है।
दिमनी थाना क्षेत्र के रानपुर चौराहा पर तैनात वन टीम ने अवैध रेत के ट्रैक्टर ट्रॉली को रोकने की कोशिश की। रेत माफ़िया ने वनकर्मी हरकेश गुर्जर (उम्र 32 साल) पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। सिर से ट्रैक्टर ट्राली निकलने से वनकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई।
महीने पहले ही आए थे । पूर्व में वह पन्ना टाइगर रिजर्व में पदस्थ थे।करीब 4 महीने पहले ही ट्रांसफर होकर मुरैना जिले में आए थे। वर्तमान में अंबाह एसडीओ कार्यालय में पदस्थ थे।
बढ़ता जा रहा रेत माफिया का आतंक
मध्यप्रदेश के कई जिलों में अवैध रेत खनन लंबे समय से गंभीर समस्या बना हुआ है। आए दिन सरकारी कर्मचारियों पर हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Post a Comment