Top News

BJP नेतृत्व MLA प्रीतम लोधी की दबंगई पर मौन, SDOP को धमकाने वाला वीडियो चर्चा मेंBJP Leadership Silent on MLA Pritam Lodhi's High-Handedness; Video of Him Threatening SDOP Sparks Controversy

 

भोपाल/शिवपुरी: मध्य प्रदेश के पिछोर से विधायक प्रीतम लोधी एक बार फिर विवादों में हैं। उनके बेटे दिनेश लोधी पर थार गाड़ी से पांच लोगों को टक्कर मारने का आरोप है, जिसमें कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


घटना के बाद सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिनेश लोधी यह कहते नजर आए कि उन्होंने हॉर्न और सायरन दिया था, लेकिन लोग रास्ते से नहीं हटे। मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू की तो विधायक प्रीतम लोधी ने करैरा के एसडीओपी और प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी आयुष जाखड़ को कथित तौर पर धमकी दी।

इस पूरे मामले पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि मामला पार्टी के संज्ञान में है, लेकिन अब तक अनुशासन समिति द्वारा कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है।

गौरतलब है कि प्रीतम लोधी का नाम पहले भी विवादों में रहा है। वर्ष 2022 में ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी के बाद उन्हें पार्टी से बाहर किया गया था, हालांकि 2023 विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें दोबारा पार्टी में शामिल कर लिया गया। उन्हें उमा भारती का समर्थक माना जाता है।

वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस मामले में तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं और खुलेआम पुलिस अधिकारियों को धमका रहे हैं। पटवारी ने विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और पूरे मामले की न्यायिक जांच की मांग की है।

इस घटना ने एक बार फिर सत्ता और कानून के संतुलन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post