Top News

डिंडौरी में दर्दनाक हादसा: पंचर टायर बदलते समय खड़े 6 लोगों को ट्रक ने रौंदाTragic Accident in Dindori: Truck Runs Over Six People Standing While Changing a Flat Tire

 

डिंडौरी। डिंडौरी में एक भीषण सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। यहां पिकअप वाहन का पंचर टायर बदल रहे लोगों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया, जिससे 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन का टायर पंचर हो जाने पर चालक और अन्य लोग सड़क किनारे उतरकर टायर बदल रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंदते हुए निकल गया।

हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य के घायल होने की भी सूचना है। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post