इंदौर। महिलाओं के लिए अनुकूल शहरों की राष्ट्रीय रैंकिंग (टॉप सिटीज फार वुमन इन इंडिया 2025 - टीसीडब्ल्यूआई) में इंदौर ने मध्य प्रदेश की ओर से एकमात्र मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। देश के 125 शहरों के विश्लेषण में इंदौर को 22वां स्थान मिला, जबकि प्रदेश के अन्य बड़े शहर सूची से बाहर रहे। .
हालांकि इंदौर की स्थिति बेहतर होने के बावजूद यह शीर्ष 10 शहरों से अभी काफी पीछे है, जो सुधार की जरूरत को दर्शाता है। टीसीडब्ल्यूआई 2025 रिपोर्ट में यह विश्लेषण किया गया है।
मध्य प्रदेश की स्थिति
सिर्फ इंदौर टॉप - 25 में
भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर बाहर
इंदौर भी टॉप - 10 से दूर
सुरक्षा, रोजगार और सुविधाओं में कमी प्रमुख कारण
इंदौर की स्थिति
रैंक : 22
स्कोर : 21.66
प्रदेश में सबसे बेहतर…लेकिन शीर्ष शहरों से काफी पीछे
टॉप-10 शहर (टीसीडब्ल्यूआई 2025)
बेंगलुरु
चेन्नई
पुणे
हैदराबाद
मुंबई
गुरुग्राम
कोलकाता
अहमदाबाद
तिरुवनंतपुरम
कोयंबटूर
क्यों पिछड़ा मध्य प्रदेश?
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता
रोजगार और अवसरों की कमी
सुरक्षित परिवहन और सुविधाओं का अभाव
सामाजिक और औद्योगिक समावेशन में असंतुलन
मध्य प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध
32,342 - कुल अपराध मामले एक साल में
2,979 - दुष्कर्म के मामले
7,577 - पति या रिश्तेदारों द्वारा क्रूरता
5,078 - छेड़छाड़ या अस्मिता भंग
468 - दहेज हत्या
2.69 लाख - महिलाएं और बालिकाएं लापता

Post a Comment