Top News

आरएसएस ने भौगोलिक आधार किए प्रांत और विभाग में परिवर्तन, मध्‍य प्रदेश में अब सात संभागThe RSS has reorganized its provinces and divisions based on geographical criteria; Madhya Pradesh now comprises seven divisions.

 

आरएसएस की रचना में अब प्रांत और विभाग स्तर पर परिवर्तन किए गए हैं। संघ में अब प्रांत यानी राज्य केवल एक मध्य प्रदेश होगा। मध्य प्रदेश में अब तक तीन प्रांत मध्य भारत, मालवा और महाकौशल हुआ करते थे।


विभाग भी रहेंगे लेकिन उसके ऊपर संभाग होंगे। इसी अनुसार पदनाम होंगे। राज्य स्तर पर प्रदेश कार्यसमिति होगी और इसके मुखिया राज्य प्रचारक होंगे। संघ का विस्तार कार्य और समन्वय दोनों का दायित्व अलग अलग होगा।

नई रचना में संभाग प्रचारक होंगे। भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन, सागर, जबलपुर , रीवा सहित सात संभाग संघ की रचना में होंगे। मध्य भारत प्रांत के प्रांत संघचालक अशोक पांडे ने मंगलवार को भोपाल में यह जानकारी दी।

पांडे ने बताया कि इस वर्ष को संत रविदास जन्म जयंती वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। भाजपा में प्रचारक भेजने का निर्णय भी अब क्षेत्र स्तर पर होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post