मुकेश ठाकुर इन्दोर : मध्यप्रदेश के मुख्यसचिव अनुराग जैन कह चुके हैं की कलेक्टर बिना लिये दिये काम नहीं करते !शाजापुर की कलेक्टर रिजु बाफना के केडर परिवर्तन पर पहले से सवाल खड़े है?अब कलेक्टर की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे है! जिसे सरकार के राजस्व की चिंता ही नहीं 22 जनवरी को शाजापुर के जिला खनिज अधिकारी ने रमेश दांगी ग्राम जरखी जिला शाजापुर की खदान पर कार्यवाही कर 1 करोड़ 36 लाख 54 हज़ार 800 रुपये का आनलाइन प्रतिवेदन प्रस्तावित किया था कलेक्टर कि सुस्ती तीन माह बाद भी नहीं उड़ी आज तक कलेक्टर ने कारण बताओ सूचना पत्र जारी नहीं किया !कलेक्टर फ़ाइल दबाकर क्यो बैठी है समझा जा सकता हैं !और मुख्य सचिव अनुराग जैन के शब्द ज़ेहन में घूमना शुरू हो जाते है! संभाग आयुक्त आशीष सिंह की भी जिम्मेदारी बनती है की सरकार के राजस्व की समीक्षा जिलेवार करे पर आशीष सिंह ख़ुद को उज्जैन का मुख्यमंत्री समझ कर काम कर रहे है! सरकार के राजस्व से कोई लेनदेन नहीं है! आशीष सिंह और उज्जैन के कई अफसर आज भी पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खास “दिलीप बिल्डकान “पर मेहरबान है!
उज्जैन में दिलीप बिल्डकान जल मिशन योजना के तहत काम कर रहा और सो करोड़ से ऊपर का अवैध उत्खनन किया जिला खनिज अधिकारी ने बताया की कलेक्टर ,संभाग आयुक्त ने जानकारी देने से मना किया है मुश्किल से जानकारी मिली अग्निब्लास्ट के सूचना के अधिकार के आवेदन के दस दिन बाद उज्जैन के अफसर ने दिलीप बिल्डकान से पाँच करोड़ जमा कराये और पाँच करोड़ का नोटिस जारी करने की तैयारी है! इसकी पुष्टि अग्निब्लास्ट के आवेदन के बाद खनिज अधिकारी की कार्यवाही से की जा सकती है!बड़ा सवाल कलेक्टर रोशन सिंह और संभाग आयुक्त आशीष सिंह के संज्ञान में आने के बाद भी दोनों पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खास सखा दिलीप बिल्डकान पर क्यो मेहरबान रहे ?जबकि गृह जिला मुख्यमंत्री मोहन यादव का है!

Post a Comment