असम में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों ही खेमों के अंदर सीटों के गणित को लेकर तनातनी चल रही है। इसी बीच एनडीए में खटपट की खबरें सामने आ रही हैं। दरअसल, विधानसभा चुनाव में कई सीटों पर बीजेपी के सामने ही एनडीए के सहयोगी दल चुनाव लड़ने के मूड में नजर आ रहे हैं।
BJP को चुनौती दे रहे सहयोगी दल
दरअसल, विधानसभा चुनाव को लेकर सीएम हिमंत बिस्वा सरमा लगातार विकास के वादे कर रहे हैं। हालांकि उनके सहयोगी दल असम गण परिषद और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट लगातार चुनौती दे रहे हैं। सीएम के सामने दोनों ही दल को संतुष्ट करने की सबसे बड़ी चुनौती है। इस बार AGP ज्यादा सीट देने की बात कर रही है.
सीएम ने किया इनकार
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने सहयोगियों के साथ फ्रेंडली फाइट की संभावनों का खारिज कर दिया है। हालांकि उन्होंने कहा कि AGP के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर शुरुआती दौर की बातचीत शुरू हो गई है और इस पर 9-10 मार्च तक मुहर भी लग जाएगी।
पिछले चुनाव में जीती थी 26 सीटें
विधानसभा चुनाव 2021 में असम गण परिषद ने बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में 29 सीटों पर पार्टी ने अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे थे, जिनमें से 26 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ा और 3 सीटों पर बीजेपी के साथ दोस्ताना मुकाबला किया। पार्टी ने 9 सीटों पर जीत दर्ज की थी। हालांकि बीजेपी और एजीपी का दोस्ताना 2014 से है। .

Post a Comment