Top News

इंदौर में आबकारी ई-टेंडर में तेज प्रतिस्पर्धा, प्रथम चरण के तीन बैचों में ₹1612 करोड़ से अधिक के ऑफरCompetition intensifies in Indore excise e-tender, with offers worth over ₹1,612 crore in three batches of the first phase

 

जिला इंदौर में वर्ष 2026–27 हेतु मदिरा दुकानों के आवंटन के लिए जारी ई-टेंडर / ई-टेंडर-कम-ऑक्शन प्रक्रिया के अंतर्गत प्रथम चरण के बैच-01, बैच-02 एवं बैच-03 में उल्लेखनीय प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है, जिससे विभाग को आरक्षित मूल्य से अधिक राजस्व प्राप्त हो रहा है

दनांक 02.03.2026 को प्रथम चरण बैच–01 के अंतर्गत कुल 19 समूहों में से 11 समूहों पर ई-टेंडर / नीलामी की कार्यवाही संपन्न हुई, जिन पर निविदाएँ प्राप्त हुईं।

उक्त 11 समूहों के लिए कुल आरक्षित मूल्य ₹452.74 करोड़ के विरुद्ध ₹498.37 करोड़ की उच्चतम बोली प्राप्त हुई, जो आरक्षित मूल्य से लगभग 10.08% अधिक है।

साथ ही, वर्ष 2025–26 के परिगणित वार्षिक मूल्य ₹377.28 करोड़ की तुलना में वर्ष 2026–27 हेतु प्राप्त कुल उच्चतम ऑफर ₹498.37 करोड़ है, जो ₹121.08 करोड़ की वृद्धि दर्शाता है। यह गत वर्ष की तुलना में लगभग 32.09% की उल्लेखनीय वृद्धि है।

तत्पश्चात दिनांक 05.03.2026 को प्रथम चरण, बैच–02 के अंतर्गत कुल 12 समूहों की ई-टेंडर / ई-टेंडर-कम-ऑक्शन प्रक्रिया संपन्न की गई।

इन समूहों का वर्ष 2025–26 का परिगणित वार्षिक आधार मूल्य ₹325.86 करोड़ तथा वर्ष 2026–27 के लिए निर्धारित आरक्षित मूल्य ₹391.03 करोड़ था। प्रक्रिया के दौरान प्राप्त ई-टेंडर एवं ऑक्शन के माध्यम से इन समूहों के लिए कुल ₹448.20 करोड़ का उच्चतम ऑफर प्राप्त हुआ, जो वर्ष 2025–26 के वार्षिक मूल्य से लगभग 37.54% अधिक तथा वर्ष 2026–27 के आरक्षित मूल्य से लगभग 14.62% अधिक है।

इसी क्रम में दिनांक 07.03.2026 को प्रथम चरण, बैच–03 के अंतर्गत कुल 18 समूहों में से 11 समूहों पर ई-टेंडर / नीलामी की कार्यवाही प्रारंभ की गई, जिन पर कुल 43 निविदाएँ प्राप्त हुईं।

निविदा प्राप्त समूहों का कुल आरक्षित मूल्य ₹608.12 करोड़ के विरुद्ध ₹666.18 करोड़ की उच्चतम बोली प्राप्त हुई, जो कि आरक्षित मूल्य से लगभग 9.55% अधिक है।

उल्लेखनीय है कि यह राशि वर्ष 2025–26 के परिगणित वार्षिक मूल्य ₹506.76 करोड़ की तुलना में ₹159.42 करोड़ की वृद्धि दर्शाती है, जो गत वर्ष की तुलना में लगभग 31.46% की उल्लेखनीय वृद्धि है।

दिनांक 08 मार्च 2026 की स्थिति में प्रथम चरण के अंतर्गत बैच-01, बैच-02 एवं बैच-03 के कुल 56 समूहों में से 34 समूहों का निष्पादन किया जा चुका है।

इन समूहों के लिए वर्ष 2025-26 का परिगणित वार्षिक मूल्य लगभग ₹1209.92 करोड़ तथा वर्ष 2026-27 का आरक्षित मूल्य ₹1451.90 करोड़ रहा, जिसके विरुद्ध ₹1612.77 करोड़ की उच्चतम बोली प्राप्त हुई है। यह राशि वर्ष 2025-26 के वार्षिक मूल्य से लगभग 33.30% अधिक तथा आरक्षित मूल्य से लगभग 11.08% अधिक है।

शेष समूहों की ई-टेंडर / ई-टेंडर-कम-ऑक्शन प्रक्रिया नियत कार्यक्रम अनुसार 10मार्च को संपन्न कराई जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post