Top News

LPG संकट के बीच PM मोदी का नया प्लान, कालाबाजारी करने वालों को दे डाली सीधी चेतावनीAmidst the LPG Crisis, PM Modi Unveils New Plan; Issues Direct Warning to Black Marketeers

 

वैश्विक ऊर्जा संकट और पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच भारत में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। इस स्थिति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सख्त रुख अपनाते हुए सभी राज्य सरकारों से कड़े कदम उठाने की अपील की है। उन्होंने चेतावनी दी कि जो लोग इस संकट का फायदा उठाकर कालाबाजारी या जमाखोरी करेंगे, उनके खिलाफ तुरंत और सख्त कार्रवाई की जाएगी।


प्रधानमंत्री ने लोकसभा में पश्चिम एशिया संघर्ष पर चर्चा के दौरान कहा, 'जब ऐसी वैश्विक संकट की स्थिति आती है, तो कुछ लोग अनुचित लाभ उठाने की कोशिश करते हैं। इसलिए कानून-व्यवस्था बनाए रखने वाली सभी एजेंसियां अलर्ट पर हैं। चाहे तटीय सुरक्षा हो, सीमा सुरक्षा, साइबर सुरक्षा या रणनीतिक स्थल—सबकी सुरक्षा और मजबूत की जा रही है।'

कोविड-19 महामारी का किया जिक्र

उन्होंने कोविड-19 महामारी के समय की याद दिलाते हुए कहा कि देश ने एकजुट होकर उस चुनौती का सामना किया था। अब भी वैश्विक युद्ध के कारण ऊर्जा की मुश्किल स्थिति लंबे समय तक बनी रह सकती है। इसलिए हमें तैयार रहना होगा। पीएम मोदी ने कहा, 'हम कोविड के समय की तरह एकजुट होकर इस संकट से भी पार पा लेंगे। धैर्य, संयम और शांत मन से हर चुनौती का सामना करना हमारी पहचान और ताकत है।

गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और जमाखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई

एलपीजी पर विशेष रूप से बात करते हुए उन्होंने अफवाहें फैलाने वालों पर निशाना साधा। कुछ लोग झूठ फैलाकर दहशत पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे प्रयासों को सफल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने राज्य सरकारों से अपील की, 'ऐसे समय में कालाबाजारी और जमाखोरी करने वाले सक्रिय हो जाते हैं। सख्त निगरानी जरूरी है। जहां भी ऐसी शिकायतें आएं, वहां तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए।'

Post a Comment

Previous Post Next Post