Top News

दिल्ली से फरार शराब कारोबारी नवीन केडिया रांची में गिरफ्तार, एसीबी ने दबोचा Liquor businessman Naveen Kedia, absconding from Delhi, arrested in Ranchi by ACB


झारखंड में शराब घोटाला मामले में गोवा में ट्रांजिट बेल मिलने के बाद से फरार चल रहे छत्तीसगढ़ के शराब कारोबारी नवीन केडिया को झारखंड एसीबी की टीम ने मंगलवार को रांची से ही गिरफ्तार कर लिया है।



वह छत्तीसगढ़ के दुर्ग का निवासी है। एसीबी कोर्ट, हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद वह रांची में सरेंडर करने आया था। अब एसीबी उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

नवीन केडिया पर पूर्व की उत्पाद नीति के दौरान झारखंड में निम्न गुणवत्ता वाली देसी शराब की आपूर्ति का आरोप है।गिरफ्तारी वारंट मिलने के बाद एसीबी ने नवीन केडिया को गोवा के स्पा सेंटर में मसाज कराते वक्त आठ जनवरी को गिरफ्तार किया था।

नौ जनवरी को गोवा की अदालत ने उसे चार दिनों का ट्रांजिट बेल इस शर्त के साथ दिया था कि वह चार दिनों के भीतर यानी 12 जनवरी तक हर हाल में झारखंड एसीबी के उक्त केस के अनुसंधानकर्ता के सामने आत्मसमर्पण कर देगा।

इसके बाद नवीन केडिया गोवा से हवाई मार्ग से दिल्ली पहुंचा था। उसकी निगरानी में लगी झारखंड एसीबी की टीम भी पीछे-पीछे दिल्ली पहुंच गई थी। इस टीम में एसीबी के आठ अधिकारी-जवान शामिल थे।

इसी बीच दिल्ली में ही नवीन केडिया ने झारखंड एसीबी की टीम को चकमा देने में सफल रहा और वहां से फरार हो गया था। वह निर्धारित समय सीमा के भीतर एसीबी रांची के अनुसंधान पदाधिकारी के सामने उपस्थित नहीं हुआ।नवीन केडिया ने गोवा कोर्ट के ट्रांजिट बेल की भी अवमानना की, जिसके बाद गोवा कोर्ट ने उसकी जमानत में भरे गए पांच लाख रुपये के बेलबांड की राशि को भी जब्ती का आदेश दिया था।

Post a Comment

Previous Post Next Post