Top News

JDU कार्यालय में तोड़फोड़, सीएम हाउस के बाहर हंगामा; नीतीश के राज्य सभा जाने के फैसले पर भड़के कार्यकर्ताJDU office vandalized, commotion outside CM House; workers enraged by Nitish's decision to go to the Rajya Sabha

 बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्य सभा जाने के ऐलान के बाद, जेडीयू कार्यकर्ताओं का गुस्सा सातवें आसमान पर है। पटना में जेडीयू ऑफिस में आज दोपहर जमकर तोड़फोड़ की गई। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ऑफिस के अंदर हंगामा किया, फर्नीचर और पोस्टर को नुकसान पहुंचाया। उनका साफ आरोप है कि पार्टी के कुछ सीनियर नेताओं ने चाल चली है और वे नीतीश कुमार को बिहार की राजनीति से हटाने की साजिश कर रहे हैं।

सीएम हाउस के बाहर रोते-बिलखते कार्यकर्ता, सुरक्षा बल तैनात

सुबह से ही हजारों कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास (1 अणे मार्ग) के बाहर जमा हैं। वहां का माहौल बेहद इमोशनल और तनावपूर्ण है। कई कार्यकर्ता सड़क पर बैठकर रो रहे हैं, जबकि कुछ ने तो आत्मदाह करने तक की धमकी भी दी है। कार्यकर्ता 'हम जान दे देंगे लेकिन नीतीश कुमार को नहीं जाने देंगे' जैसे नारे लगा रहे हैं। हालात की गंभीरता को देखते हुए जेडीयू ऑफिस और सीएम हाउस के आसपास भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post