नगर निगम अपनी माली हालत सुधारने के लिए पहली बार मोनेटाइजेशन के जरिए लगभग 65000 स्क्वेयर फीट जमीनों की ऑनलाइन बिक्री करेगा और इससे 25 करोड रुपए से अधिक की कमाई का लक्ष्य रखा गया है . ये जमीनें सिरपुर, खजरानी, जूनी इंदौर और पिपलियाहाना में मौजूद है. महापौर परिषद की कल होने वाली बैठक में मोनेटाइजेशन के इस प्रस्ताव के अलावा मल्टीलेवल पार्किंग कॉम्प्लेक्स को भी ठेके पर दिया जाएगा . अभी तीन पार्किंग कॉम्प्लेक्स के टेंडर मंजूर किए जा रहे हैं और शेष आधा दर्जन अन्य के भी टेंडर बुलाए जाएंगे, हालांकि पूर्व में भी निगम इन कॉम्प्लेक्स को ठेके पर देने की कवायद कर चुका है .सार्वजनिक शौचालयों का उपयोग शुल्क भी बढ़ेगा और इनके रखरखाव का भी ठेका दिया जाएगा.
अपनी जमीनें बेचेगा निगम, पार्किंग कॉम्प्लेक्स भी देगा ठेके पर The corporation will sell its land and will also give the parking complex on contract.
Boudhik Pratikar
0
Post a Comment