Top News

निशांत कुमार ही बनें बिहार के अगले CM… राज्यसभा चुनाव में वोट देने जेल से बाहर आए अनंत सिंह की मांग"Nishant Kumar Should Become Bihar's Next CM"... Demands Anant Singh, Who Stepped Out of Jail to Cast His Vote in the Rajya Sabha Elections.


देश के कई राज्यों में राज्यसभा चुनाव को लेकर मतदान हो रहा है. बिहार से मौजूदा सीएम नीतीश कुमार भी इस चुनाव के जरिए पहली बार राज्यसभा का चुनाव लड़ रहे हैं. सोमवार सुबह 9 बजे वोटिंग शुरू हो गई है. शाम 4 बजे तक मतदान होगा, जबकि 5 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी. मोकामा विधानसभा सीट से विधायक अनंत सिंह जेल से बाहर आकर मतदान प्रक्रिया में हिस्सा ले रहे हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि नीतीश कुमार का बेटा निशांत कुमार ही अगला मुख्यमंत्री बने.



अनंत सिंह दुलारचंद हत्याकांड मामले में इस समय जेल में बंद हैं. राज्यसभा चुनाव में वोटिंग के लिए वे विधानसभा पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं. ऐसे में मैं तो चाहता हूं कि उनके बेटे निशांत कुमार को ही मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए.निशांत कुमार ने हाल ही में जेडीयू ज्वाइन की थी. इसी के बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में निशांत को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है.

कई नेता कर चुके निशांत को सीएम बनाने की मांग

अनंत सिंह से पहले भी कई नेताओं ने निशांत को सीएम बनाने की मांग की है. हालांकि अभी तक बिहार में यह तय नहीं हो पाया है कि कौन प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री बनेगा. दूसरी तरफ अटकलों का बाजार भी गर्म है. अनंत सिंह ने कहा हाल बढ़िया है. इसके साथ ही उन्होंने दावा किया है कि हम लोग पांचों सीट जीत रहे हैं. बहरहाल चुनाव नतीजे आज शाम तक घोषित हो जाएंगे. ऐसे में देखना होगा कि किसके दावे कितने सही बैठते हैं.

37 सीटों के लिए हो रहा चुनाव

देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के नतीजे शाम तक साफ हो जाएंगे. हालांकि चुनाव से पहले ही 26 सीटों पर तस्वीर लगभग साफ है. इन सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए हैं. हरियाणा, बिहार और ओडिशा की 11 सीटों के लिए मतदान हो रहा है. कई राज्यों में पेंच फंसा हुआ है. इन तीन राज्यों में कुल 14 उम्मीदवार मैदान में हैं.

Post a Comment

Previous Post Next Post