Top News

सीएम सचिवालय में पदस्थ हो सकते हैं भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह Bhopal Collector Kaushlendra Vikram Singh may be posted in the CM Secretariat.



मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) की प्रक्रिया पूरी होने और विधानसभा का बजट सत्र समाप्त होने के बाद अब प्रदेश में आइएएस और आइपीएस अधिकारियों के तबादले होंगे। इसकी प्रारंभिक तैयारी हो चुकी है और मुख्य सचिव अनुराग जैन के अवकाश से लौटने के बाद मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव से चर्चा कर अगले सप्ताह तक सूची जारी की जा सक्रती है। भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को मुख्यमंत्री सचिवालय में में पदस्थ किया जा सकता है।


वह एकज एक जनवरी 2026 को सचिव पद पर पदोन्नत हो चुके हैं। सूत्रों के अनुसार वे कलेक्टर जिन्हें जिले की कमान संभालते दो वर्ष से अधिक समय हो चुका है, उनमें से कुछ को वापस बुलाया जा सकता है। वहीं, दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर, नर्मदापुरम कलेक्टर सोनिया मीना, धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा सहित कुछ कलेक्टरों को दूसरे जिलों में काम करने का अवसर मिल सकता है। शिवपुरी कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी को तीन वर्ष से अधिक समय हो चुका है। इन्हें मंत्रालय में पदस्थ किए जाने की संभावना है। इसी तरह रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल को भी लगभग तीन वर्ष हो रहे हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि 2017 बैच के अधिकारियों को कलेक्टर बनाया जाएगा। इसी तरह आइपीएस अधिकारियों के भी तबादले होंगे। दरअसल, उप महानिरीक्षक पद पर पदोन्नत हो चुके कुछ अधिकारी पुलिस अधीक्षक बने हुए हैं !

Post a Comment

Previous Post Next Post