Top News

अभिषेक के बाद अब इस खिलाड़ी को तैयार कर रहे हैं युवराज सिंह, प्रैक्टिस वीडियो हुई वायरल After Abhishek, Yuvraj Singh is now grooming this player; practice video goes viral

.

आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले यह खिलाड़ी अपनी बल्लेबाजी को धार देने में जुटे हैं। वह मुंबई में एक छोटे से कैंप के दौरान भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह की देखरेख में ट्रेनिंग करते नजर आए। इस भारतीय खिलाड़ी ने खुद प्रैक्टिस का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। आपको बता दें कि इस बार वह आईपीएल के 19वें सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से मैदान पर उतरेंगे।



चोट और खराब फॉर्म से वापसी की कोशिश

वह खिलाड़ी और कोई नहीं स्पाइडर मैन ऋषभ पंत है। पंत के लिए पिछला कुछ समय काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था, जिसके कारण वह टीम से अंदर-बाहर होते रहे। उन्होंने अपना आखिरी वनडे और टी20 मैच अगस्त और जुलाई 2024 में खेला था। अब वह अपनी पुरानी लय हासिल करने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं।

युवी पाजी की क्लास में पंत

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि युवराज सिंह अंपायर की जगह खड़े होकर पंत की बैटिंग को बारीकी से देख रहे हैं और उन्हें सलाह दे रहे हैं। पंत भी पूरे जोश में दिख रहे हैं और उनके बल्ले से शानदार शॉट्स निकल रहे हैं। मीडिया के मुताबिक, युवराज पंत को मॉडर्न क्रिकेट की स्किल्स और मानसिक मजबूती (टेम्परामेंट) सिखा रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post